नई दिल्ली रिपोर्टर दर्शन सिंह,
- 72 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रायबरेली की संसदीय सीट पर राजनीतिक दलों ने नहीं खोले पत्ते
- रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में बड़े ही उत्साह के साथ चुनावी रणनीति शुरू।
रायबरेली से संसदीय सीट को लेकर 72 साल का रिकॉर्ड टूटा है। अधिसूचना जारी हो चुकी है, लेकिन यह पहला चुनाव है जिसमें किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। 1952 से लगातार सभी चुनावों में प्रत्याशी का चयन घोषणा से पहले करने वाली कांग्रेस अब मौन बनी हुई है। भाजपा, बसपा और अन्य पार्टियों में भी प्रत्याशियों को लेकर संशय बरकरार है।

जिले में 20 मई को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी। रायबरेली संसदीय सीट पर यह पहला चुनाव है, जिसमें किसी भी पार्टी को लेकर लहर देखने को नहीं मिल रही है। सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद अभी कांग्रेस से प्रत्याशी का इंतजार है।
साल 2019 के चुनाव में प्रदेश में बची इकलौती लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में अभी सक्रियता नहीं दिख रही। इस सीट पर सपा ने हर चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है। हर बार यहां से दम दिखाने वाली भाजपा भी इस बार चुनावी घोषणा से पहले प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है।
किसने भाग्य आजमाया:-
यूं तो भाजपा से कई धुरंधर जिले में माहौल बनाने में जुटे हैं, लेकिन टिकट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूर्व मंत्री और ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय के सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने और पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा से भाग्य आजमाने वाली अंजलि मौर्या के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को मजबूती जरूर मिली है।
रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024:-
चरण 5: 20 मई को होगा मतदान।
परिणाम की घोषणा: 4 जून को की जाएगी।
रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024: पिछले विजेता
परिणाम की घोषणा: 4 जून को की जाएगी।
रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024: पिछले विजेता
(Rae Bareli Lok Sabha Elections candidates)
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2009
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2006 उपचुनाव
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2004
कैप्टन सतीश शर्मा (कांग्रेस): 1999
अशोक सिंह (भाजपा): 1998
अशोक सिंह (भाजपा): 1996
शीला कौल (कांग्रेस): 1991
शीला कौल (कांग्रेस): 1989
अरुण कुमार नेहरू (कांग्रेस): 1984
अरुण कुमार नेहरू (कांग्रेस): 1980 उपचुनाव
इंदिरा गांधी (कांग्रेस): 1980
राज नारायण (बीएलडी): 1977
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2006 उपचुनाव
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2004
कैप्टन सतीश शर्मा (कांग्रेस): 1999
अशोक सिंह (भाजपा): 1998
अशोक सिंह (भाजपा): 1996
शीला कौल (कांग्रेस): 1991
शीला कौल (कांग्रेस): 1989
अरुण कुमार नेहरू (कांग्रेस): 1984
अरुण कुमार नेहरू (कांग्रेस): 1980 उपचुनाव
इंदिरा गांधी (कांग्रेस): 1980
राज नारायण (बीएलडी): 1977

