बुरहानपुर रिपोर्टर योगेश पाटिल,
बुरहानपुर नि.प्र.- मध्यप्रदेश राज्य की दादा धुनीवाले की नगरी खंडवा में मदर टेरेसा-सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान समारोह 2024 का आयोजन राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा , खंडवा पत्रकार संघ एवं दादाजी वर्ध्ददाश्रम सीड संस्था,श्री दादाजी निशुल्क टिफिन सेवा एवं राधाकृष्ण गौशाला द्वारा संयुक्त तत्वाधान में माणिक वाचनालय खंडवा में आयोजित हुआ l उक्त सम्मान समारोह में बुरहानपुर जिले के लगभग 45 वर्षो से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन को मदर टेरेसा सेवा सम्मान 2024 अवार्ड से उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया l

इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अतिथिगण सर्व श्री राष्ट्रीय करणी सेना मुंबई की अध्यक्ष आराधना सोलंकी , समाज सेवी रितेश गोयल , राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चे के राष्ट्रीय महासचिव जय सिंह चौहान , युनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष रिज़वान अंसारी ,राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला , सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेशाध्यक्ष उमेश जंगाले ,वर्ध्ददाश्रम संचालिका अनिता सिंह , राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा नगर अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ,ब्राह्मण समाज महिला नगर अध्यक्ष अर्चना जोशी की उपस्थिति में उक्त सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ
उक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी एवं जनजाग्रति अध्यक्ष सुनील सलूजा ने देते हुए बताया की बुरहानपुर जिले के लिए बड़े गर्व की बात है की हमारी संस्था के वरिष्ठ जायंट्स फेडरेशन के यूनिट 2 डायरेक्टर वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन को मदर टेरेसा सेवा सम्मान से खंडवा में सम्मानित होना हमारी संस्था के साथ साथ बुरहानपु जिले के लिए गौरव की बात है l उक्त अवार्ड प्राप्ति पर जायंट्स फेडरेशन ऑफिसर डॉ फौजिया सोडावाला ,डॉ हर्ष वर्मा , महावीर प्रसाद बांदिल ,डॉ रमेशचन्द्र शर्मा धुअधार , हरिओम अग्रवाल , कैलाश अग्रवाल , डॉ कल्पना पाटीदार , डॉ किरण सिंह , डॉ अशोक गुप्ता , अरुण जोशी , मेहुल जैन , रविन्द्र महाजन , सत्यनारायण शर्मा , सुमेरा अली ,मंगला दुबे , अंजू कटकवार , प्रेमलता साकले , आर एस ठाकुर, विवेक हकीम, सीमा डेविड , विजय सोनी , प्रफुल तिवारी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ व् समाज जनों ने बधाई प्रेषित की l
उक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी एवं जनजाग्रति अध्यक्ष सुनील सलूजा ने दी !

